पहले टेस्ट में भारत की हार के बाद गौतम गंभीर पर दबाव बढ़ रहा है: आकाश चोपड़ा

लीड्स में पहले टेस्ट में मेन इन ब्लू को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Gautam Gambhir and Aakash Chopra
Gautam Gambhir and Aakash Chopra

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर दबाव बढ़ रहा है, खासकर इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में पहला टेस्ट हारने के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। आकाश चोपड़ा ने बताया कि गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया अधिकतम टेस्ट मैचों में हारी है।

बता दें हेडिंग्ले, लीड्स में पहले टेस्ट में मेन इन ब्लू को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 1-3 से हार मिली थी, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से सफाया हुआ था। पिछली ये दोनों टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन को दिखाती है।

हम केवल हार रहे हैं, जीत नहीं रहे हैं- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल शेयर किए गए वीडियो में कहा, हर किसी से सवाल पूछे जाएंगे। यह भारतीय क्रिकेट का सिद्धांत है। अगर चीजें अच्छी होती हैं, तो सभी को श्रेय दिया जाता है, लेकिन जब चीजें गलत होती हैं, तो आलोचना बिल्कुल स्वाभाविक है। मैं गिल के साथ अभी भी अधिक धैर्य रखूंगा, क्योंकि वह अभी-अभी कप्तान बने हैं। इसलिए उन्हें चीजों को समझने में समय लगेगा।

लेकिन उन्होंने आगे कहा, हालांकि गौतम गंभीर पर दबाव बढ़ रहा है। अगर आप रेड बॉल क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखें तो पाएंगे कि उन्होंने बहुत कम मैच जीते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच जीते, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन हारे, फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन हारे और फिर इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच हारे। इसलिए हम केवल हार रहे हैं, जीत नहीं रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटर ने स्वीकार किया कि गौतम गंभीर की अगुवाई में भारतीय टीम ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में पहुंच कुछ दांव पर लगा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रिजल्ट की जरूरत है, क्योंकि चयनकर्ताओं ने टीम मैनेजमेंट द्वारा मांगे गए सभी खिलाड़ियों को चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *