श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार के बाद, बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने दिया इस्तीफा

दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी व 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Najmul Hossain Shanto (Image Credit- Twitter X)
Najmul Hossain Shanto (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। हाल में ही दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हुई है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्राॅ होने के बाद, बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम के हाथों पारी व 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं, इस मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार के बाद, टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। शान्तो के इस फैसले से सभी बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस काफी निराश हैं, लेकिन उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए खुद को इस भूमिका से अलग कर लिया है।

साथ ही पहले टेस्ट में नजमुल ने 148 और 125 रनों की बेहतरीन शतकीय पारियां खेली थीं। हालांकि, दूसरे टेस्ट मैच में वह 8 व 19 रन ही बना पाए, जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं, इस हार के बाद उन्होंने कप्तानी भी छोड़ने का फैसला कर लिया है।

नजमुल हुसैन शान्तो ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार के बाद, कप्तान नजमुल शान्तो ने कहा- जिस तरह से हमने मैच खत्म किया, वह बहुत निराशाजनक है। हम इस टेस्ट में अच्छा नहीं खेले, इसलिए हम इससे निराश हैं। जिस तरह से हमने पहली पारी में बल्लेबाजी की, वह उम्मीद के मुताबिक नहीं थी, जिसकी वजह से हम मैच हार गए।

शान्तो ने आगे कह- मुझे अब भी लगता है कि हमें पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। जिस तरह से हम आउट हुए, वह काफी अच्छा नहीं था। हमने पहली पारी में अपनी बल्लेबाजी में बहुत सारी गलतियां कीं। जिस तरह से हमने तीसरे दिन गेंदबाजी की, वह ऐसी परिस्थितियों में देखने लायक थी। मुझे उम्मीद है कि वे खिलाड़ी आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *