लेटेस्ट WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल पर डालिए एक नजर

मौजूदा WTC चैंपियन साउथ अफ्रीका ने अभी तक नए चक्र में अपना अभियान शुरू नहीं किया है

ICC WTC 2023 Final (Pic Source-Twitter)
ICC WTC 2023 Final (Pic Source-Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र की शुरुआत वर्ल्ड क्रिकेट में कई सीरीज के साथ हो चुकी है। एक तरफ इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत के साथ इस चक्र की शुरुआत की है।

श्रीलंका ने बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी की, जिसकी शुरुआत गॉल में हुई, जहां मैच ड्रॉ रहा। दोनों टीमों ने चार-चार अंक अर्जित किए। हालांकि, कोलंबो में दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम ने प्रभात जयसूर्या के पांच विकेट की मदद से पारी और 78 रन से जीत हासिल करके दबदबा बनाया। श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 के जीत के साथ अपने पहले WTC अंक भी हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया ने की अपने अभियान की शानदार शुरुआत

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 27 जून को बारबाडोस में पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को तीन दिनों के भीतर हराकर अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शानदार शुरुआत की। जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की 159 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हार मिली।

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू होगा, जबकि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जुलाई को ग्रेनेडा में खेला जाएगा।

मौजूदा WTC चैंपियन साउथ अफ्रीका ने अभी तक नए चक्र में अपना अभियान शुरू नहीं किया है। दूसरी ओर, 2021 चैंपियन न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को भी 2025-27 चक्र में अपनी पहली सीरीज खेलनी है। इससे अंकतालिका में उनका खाता नहीं खुला पाया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका:

स्थिति टीम  मैच जीत  हार  ड्रॉ अंक  प्रतिशत (%)
1 ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 0 12 100.00
2 इंग्लैंड 1 1 0 0 12 100.00
3 श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
4 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
5 भारत 1 0 1 0 0 0
6 वेस्टइंडीज 1 0 1 0 0 0
7 न्यूजीलैंड
8 पाकिस्तान
9 साउथ अफ्रीका

नोट: अंतिम बार शनिवार, 28 जून को अपडेट किया गया, जब श्रीलंका ने गॉल में दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को हराया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *